पूर्व भारतीय अधिकारी विकास यादव पर अमेरिका के तीन बड़े आरोप, क्यों वांटेड घोषित किया
पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव पर अमेरिका ने संगीन आरोप लगाए हैं। अमेरिका ने विकास यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही उनकी तस्वीर को शेयर करके उन्हें वांटेड की लिस्ट में रखा है। अमेरिका ने विकास यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की अमेरिकी धरती पर हत्या की साजिश रची थी। यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले सामने आया है।
गौर करने वाली बात है कि विकास यादव जो कभी भारत के कैबिनेट सचिवालय का हिस्सा थे, जिसमें रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) शामिल है लेकिन अब वो FBI के रडार पर हैं। उनके खिलाफ 10 अक्तूबर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

अमेरिका ने लगाए ये आरोप
अमेरिका ने विकास यादव पर मुख्य रूप से तीन आरोप लगाए हैं। पहले दो मामले आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने से जुड़े हैं, जबकि तीसरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग का बताया जा रहा है। आरोप है कि विकास यादव ने पन्नू की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था और उसे 15000 यूएस डॉलर की रकम एडवांस में ट्रांसफर की गई थी।
पिछले वर्ष हत्या की साजिश का मामला
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की पिछले वर्ष अमेरिका में साजिश का मामला सामने आया था। गौर करने वाली बात है कि विकास यादव के खिलाफ हत्या की साजिश का यह पहली कोशिश नहीं थी।
इस मामले में चेक गणराज्य में निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था, जो कथित तौर पर विकास यादव के सहयोगी थे। बाद में अभियोजन के लिए अमेरिका में उन्हें प्रत्यर्पित किया गया।
जब विकास अधिकारी भारत की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहे थे तो उन्हें सुरक्षा प्रबंधन और खुफिया जानकारी में विशेषज्ञता वाले "वरिष्ठ फील्ड अधिकारी" के रूप में पहचाना जाता था, जिन्होंने भारत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी काम किया था।
हिटमैन को किया हायर
आरोप है कि विकास यादव और निखिल गुप्ता की साजिश में 2023 की गर्मियों में पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन को हायर किया गया था। इसके लिए 9 जून, 2023 को 15,000 डॉलर का अग्रिम भुगतान किया गया था।
हालांकि भारत सरकार ने इस हत्या की साजिश में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया है, साथ ही इसकी जांच में अमेरिका के साथ सहयोग की पेशकश की है। मामले की आगे की जांच के लिए भारत के भीतर एक जांच समिति का गठन किया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications