Weather Updates: बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के 10 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, अलर्ट जारी
Western Cyclonic Pressure active now,Thunderstorm alert in 10 States, Read Details: नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के उलटफेर से परेशान है, कभी धूप तो कभी कोहरे से परेशान लोगों के लिए अगले 4 दिन और भी ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा है कि देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार से देश के कुछ राज्यों में जोरदार बारिश के आसार हैं तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका है।

देश के 10 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका
जिन 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, उनके नाम हैं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हेर-फेर देखने को मिल रहा है और राज्यों में बेमौसम बरसात होने की आशंका बनी हुई है। विभाग के मुताबिक मौसम का ये हाल 16 से 20 फरवरी तक रहेगा तो वहीं इन जगहों में कुछ स्थानों पर बारिश होने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Recommended Video

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर
एक और जहां इन राज्यों में बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी स्थानों में सुबह-शाम कोहरे का कहर देखने को मिलेगा, हालांकि सूर्य देवता दिन में मेहरबान रहेंगे जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत के करीब 22 शहरों में कोहरे का कोहराम
जबकि स्काईमेट के मुताबिक कल से लेकर आने वाले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। तो वहीं अमृतसर, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, रीवा समेत उत्तर भारत के करीब 22 शहरों में कोहरे का कोहराम अभी जारी रहेगा, हालांकि दिन के तापमान में इजाफा होगा, जिससे कि सर्दी से राहत मिलेगी।

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा
हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है। विभाभ ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। तो वहीं साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती हैं। हालांकि मौसम यहां आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है और दिन में लोगों को अच्छी धूप सेंकने को मिलेगी और सर्दी से राहत मिलेगी।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications