VIDEO: पश्चिम बंगाल में अमित शाह की चुनावी रैली में तोड़फोड़ और आगजनी, BJP को TMC पर शक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में चुनावी रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की बसों को तोड़फोड़ की गई और एक वाहन को आग को हवाले किया गया है। बीजेपी ने इसके लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मिदनापुर में राज्य की टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि बंगाल की सरकार ने राज्य के विकास के लिए उद्योग लगाने के बजाय हर जिले में बम बनाने की फैक्ट्री लगाने का काम किया है।

 VIDEO: पश्चिम बंगाल में अमित शाह की चुनावी रैली में तोड़फोड

अमित शाह की रैली में पार्किंग में खड़े वाहनों पर हुई तोड़फोड़ के बाद बीजेपी के राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'टीएमसी हमारी ताकत से डर चुकी है इसलिए वे हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। दुर्भाग्य से यह सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा।'

वहीं, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'हम ममता जी को चेतावनी देना चाहते हैं कि इस प्रकार से बीजेपी का कार्यकर्ता न तो डरने वाला है और न ही झुकने वाला है। ये ममता जी को बहुत महंगा पड़ेगा, यह मैं कहना चाहता हूं।'

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'अमित शाह ने इस दौरान सिटिजनशिप बिल को लेकर ममता बनर्जी से जवाब देने को कहा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार शर्णार्थियों को नागरिकता देने जा रही है लेकिन ममता इस पर रुख स्पष्ट नहीं कर रही हैं। ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि वो संसद में सिटिजनशिप बिल के साथ हैं या खिलाफ।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+