पश्चिम बंगाल के फर्जीपाड़ा में बम विस्फोट, 3 की मौत, 1 घायल
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के फर्जीपाड़ा इलाके में बीती रात बम विस्फोट की बड़ी वारदात सामने आई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सूत्रों के अनुसार यहां मवेशियों के तस्कर ने बाल्टी के भीतर सॉकेट बम छिपा कर रखा था, जिसमे ब्लास्ट हो जाने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह धमाका सोमवार शाम को फर्जीपाड़ा इलाके में बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लास्ट सोमवार को शाम 6.30 बजे हुआ है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications