West Bengal SIR Row: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, 'दीदी के पास 40 लाख फर्जी वोटर'

West Bengal SIR Row: पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया पर राजनीतिक संग्राम जारी है। बीजेपी जहां इस अवैध वोटरों की सफाई अभियान बता रही है, तो टीएमसी और कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग ने 58 लाख नाम डिलीट किया है, जबकि विसंगतियों को लेकर 1.9 करोड़ लोगों को नोटिस जारी किया है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। चौधरी ने टीएमसी पर फर्जी वोटरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

अधीर रंजन चौधरी के बयान के बहाने बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता के दावे पर जवाब देना चाहिए। बता दें कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी काफी हमवलावर रहे हैं। उन्होंने संसद में भी यह मुद्दा उठाया है।

West Bengal SIR Row

West Bengal SIR Row के बीच अधीर रंजन चौधरी ने किया बड़ा दावा

अधीर रंजन चौधरी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'ममता बनर्जी के पास फर्जी वोटों का भंडार है। मेरे पास ऐसी जानकारी है कि ममता दीदी और उनकी पार्टी ने 35 से 40 लाख फर्जी वोटर बना कर रखे हैं।' बता दें कि बीजेपी नेता भी दावा करते रहे हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को ममता बनर्जी ने अपना वोटर बनाया है। एसआईआर के जरिए ऐसे घुसपैठियों की पहचान होगी और उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।

कांग्रेस ने चौधरी के बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'सुनिए राहुल गांधी, और अपने इंडिया गठबंधन के साथी से सवाल पूछिए।' कांग्रेस ही नहीं समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसे दल भी एसआईआर (SIR) प्रक्रिया का विरोध कर रही हैं।

Adhir Ranjan Chowdhury के बीजेपी में जाने की अटकलें

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा चुनाव हारने के बाद से कांग्रेस की राजनीति में किनारे लगा दिए गए हैं। उनके बारे में पिछले कुछ महीनों से दावा किया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने ऐसा कुछ खुद नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी से किनारे लगाए जाने के बाद से वह अपने लिए नई भूमिका तलाश रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इसकी संभावना है कि वह किसी और दल में शामिल हो सकते हैं। चौधरी पहले भी टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+