Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

West Bengal SIR FAQs: कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज, प्रक्रिया - एक क्किल में जानें हर जरूरी बात

West Bengal SIR FAQs Answered: चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एक और बड़ा कदम उठा दिया है। 4 नवंबर से शुरू हुआ यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है, जहां अगले दो सालों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस पूरे अभ्यास का मकसद 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं का डेटा फिर से जांचकर अपडेट करना है।

लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पश्चिम बंगाल के SIR को लेकर हैं, जहां स्थिति बेहद जटिल दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में अब तक करीब 14 लाख SIR फॉर्म "अनकलेक्टेबल" पाए गए हैं। इसका मतलब है कि इन फॉर्मों में जिन मतदाताओं का नाम दर्ज है, वे या तो लंबे समय से अनुपस्थित हैं, किसी और जगह शिफ्ट हो चुके हैं, दोहरी प्रविष्टियों में शामिल हैं या फिर उनका निधन हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में "अनकलेक्टेबल" फॉर्म मिलने से बंगाल की मतदाता सूची की विश्वसनीयता और साफ-सफाई पर नए सिरे से सवाल उठ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं SIR के बारे में हर जरूरी जानकारी, जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज, प्रक्रिया।

West Bengal SIR FAQs Answered

Q1: SIR क्या है और इसका मकसद क्या है?

Ans: SIR यानी Special Intensive Revision, चुनाव आयोग की एक खास मुहिम है, जिसका मकसद मतदाता सूची को साफ, अद्यतित और त्रुटि-मुक्त बनाना है। यह नियमित अपडेट से अलग एक गहरी जांच होती है जिसमें बूथ-लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नामों की पुष्टि करते हैं, नए योग्य मतदाताओं के आवेदन लेते हैं और डुप्लिकेट या इस्तेमाल ना होने वाले वोटर्स का नाम हटाते हैं। SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम चुनावी सूची में सही ढंग से मौजूद हो और निर्वाचन पारदर्शी रहे।

Q2: West Bengal में SIR के ऑनलाइन फॉर्म कहां मिलेंगे?

  • Ans: पश्चिम बंगाल के वोटर ECI के आधिकारिक Voter Services Portal पर जाकर ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • इसके अलावा ECINET मोबाइल ऐप से भी फॉर्म भरे जा सकते हैं। कभी-कभी राज्य के CEO (Chief Electoral Officer) की वेबसाइट पर भी SIR पेज सक्रिय होता है, इसलिए हमेशा आधिकारिक ".gov.in" साइट ही खोलें ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे।
  • ECI ने SIR के लिए QR कोड भी जारी किए हैं जिनको स्कैन करने पर सीधे SIR 2026 या संबंधित रोल पर पहुंचा जा सकता है।

Q3: ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है?

Ans: ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ECI के वॉटर्स पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

  • लॉग-इन के लिए EPIC नंबर और मोबाइल से लिंक होना जरूरी है।
  • फॉर्म में प्री-प्रिंटेड कुछ जानकारी पहले से दिखाई देगी।
  • आप उन्हें जांचें, बाकी खाली हिस्सों को भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें अगर मांगे गए हों और ई-सिग्नेचर या OTP से फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म भरते समय फोटो और EPIC की डिटेल्स अवश्य जांच लें।

Q4: ऑनलाइन फॉर्म पर कौन-सी प्री-प्रिंटेड जानकारी आती है?

Ans: आम तौर पर प्री-प्रिंटेड जानकारी में वोटर का नाम (बंगाली में भी), EPIC नंबर, पता, पार्ट नंबर, विधानसभा क्षेत्र, राज्य, बूथ लेवल अधिकारी का नाम व फोन नंबर, QR कोड और वोटर की मौजूदा फोटो शामिल होती है। इन जानकारियों का मतलब यह है कि सिस्टम ने पहले से मौजूद डेटा दिखा दिया है और आपको केवल पुष्टि या सुधार करना है।

Q5: क्या SIR के ऑनलाइन फॉर्म एक्टिव हैं?

Ans: हाँ। कुछ तकनीकी दिक्कतों के बाद ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करवा दिए गए हैं। वोटर शिकायतों के बाद चुनाव अधिकारियों ने तकनीकी समस्या दूर कर फॉर्म लाइव कर दिए हैं, इसलिए आप ECI पोर्टल से फॉर्म भर सकते हैं या अपने स्थानीय BLO से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भी भरवा सकते हैं।

Q6: SIR की प्रमुख तिथियाँ क्या हैं जिन्हें याद रखना चाहिए?

  • Ans: सामान्य फेज की तारीख- घर-घर एन्यूमरेशन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक।
  • ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन: 9 दिसंबर।
  • क्लेम्स और आपत्तियां: 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक।
  • फाइनल चुनावी सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी।
  • इन तारीखों के भीतर आप अपनी जानकारी देख सकते हैं और यदि कोई गलती हो तो दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Q7: BLO कॉल कैसे बुक करें?

Ans: ECI पोर्टल पर "Book BLO Call" का टेब मिलेगा। वहां EPIC नंबर और कैप्चा भरकर आप BLO से कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक करने पर BLO आपकी मदद के लिए घर पर आएगा या निर्देश देगा कि दस्तावेज कैसे जमा करें। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें ऑनलाइन सबमिशन में दिक्कत हो।

Q8: SIR की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से कैसी रहती है?

Ans: आसान शब्दों में SIR की स्टेप्स इस प्रकार हैं, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, BLO घर-घर जाकर एन्यूमरेशन करते हैं, देशभर में ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा चालू रहती है, दस्तावेजों की जांच और डेटा कैप्चर होता है, ड्राफ्ट रोल प्रकाशित किया जाता है ताकि लोग अपनी जानकारी देख सकें, आपत्ति के आधार पर सुधार होते हैं, आखिर में फाइनल रोल प्रकाशित कर दिया जाता है। यही पूरा चक्र पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए जरूरी है।

Q9: EPIC और मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें - स्टेप बाय स्टेप?

  • Ans: ECI के पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • Sign Up करें, मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर OTP वेरिफाई करें।
  • लॉग इन कर EPIC नंबर दर्ज करें और लिंक का ऑप्शन चुनें।
  • OTP के जरिए मोबाइल लिंक हो जाएगा।
  • EPIC-Mobile लिंक होने पर ऑनलाइन सबमिशन सरल और सुरक्षित हो जाता है क्योंकि आपकी पहचान मोबाइल OTP से पक्की हो जाती है।

Q10: 4 नवंबर को लॉन्च क्यों नहीं हुआ था? क्या हुआ था?

Ans: शुरुआत में 4 नवंबर की ऑनलाइन सुविधा तकनीकी कारणों से बाधित रही। BLOs ने घरों में फॉर्म बांटे, पर ऑनलाइन विकल्प शुरू नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने बाद में बताया कि तकनीकी गड़बड़ी थी जिसे ठीक कर दिया गया है और ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।

Q11: SIR के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

Ans: SIR प्रक्रिया के दौरान आपका BLO आपके परिवार के प्रत्येक मतदाता के लिए दो सेट एन्यूमरेशन फॉर्म देगा। आपको दोनों फॉर्म एक जैसी जानकारी के साथ भरकर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद BLO दोनों फॉर्म पर काउंटर-साइन करेगा। इनमें से एक फॉर्म वह चुनाव आयोग (ECI) के लिए रख लेगा और दूसरा आपको स्टांप्ड ऐकनॉलेजमेंट के साथ वापस कर देगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर यह रसीद आपके काम आएगी।

जरूरी दस्तावेज

  • EPIC (वोटर कार्ड)
  • आधार कार्ड
  • दो हालिया पासपोर्ट-साइज़फोटो
  • 2002 की मतदाता सूची का संदर्भ, अगर आपका, आपके माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस सूची में दर्ज है।
  • (2002 की मतदाता सूची ceowestbengal.com से देखी जा सकती है। फॉर्म के साथ किसी दस्तावेज़ की कॉपी लगानी जरूरी नहीं है।)
  • अगर आपका नाम 2002 की SIR सूची में नहीं है, तो आपको बाद में नोटिस जारी किया जाएगा और आपको नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज दिखाने होंगे। ECI ने ऐसे 11 संकेतात्मक दस्तावेज बताए हैं। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिसे SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले वर्ष प्रकाशित किया जाएगा।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+