पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में RSS कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी और बेटे समेत हत्या

Recommended Video

      West Bengal के Murshidabad में RSS worker,पत्नी और बच्चे का मर्डर | वनइंडिया हिंदी

      कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेशे से स्कूल शिक्षक बंधु प्रकाश पाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। बुधवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी ब्यूटी और 6 साल के बेटे आनंदपाल की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में खून से लथपथ मिले।

      west bengal: rss worker wife and son killed in murshidabad

      पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बंधु प्रकाश की पाल की पत्नी गर्भवती थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना दी, जिसके बाद जियागंज इलाके स्थित घर से खून से लथपथ तीन शव बरामद किए गए।

      स्थानीय लोगों ने विजयदशमी के दिन पूजा पंडाल में उन्हें नहीं देखा तो वे पाल निवास पर गए, जहां उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह घर का दरवाजा खोलने के बाद लोगों ने तीन शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

      पुलिस इस मामले में मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। उधर, हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+