हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन कोयंबटूर में गिरफ्तार
हाईकोर्ट के पूर्व जज कर्णन कोयंबटूर में गिरफ्तार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी के ऑर्डर के बाद एक महीने से ज्यादा वक्त से फरार चल रहे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को मंगलवार को पुलिस ने कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व जज के एक नजदीकी सूत्र ने वनइंडिया से जस्टिस कर्णन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु पुलिस को भी उनकी तलाश थी।

अवमानना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई को जस्टिस कर्णन को 6 महीने की जेल की सजा सुनाने के साथ ही उन्हें तुरंत अरेस्ट करने का आदेश दिया था। गिरफ्तारी के आदेश के बाद वो फरार हो गए थे। उनके वकील ने कोर्ट से राहत की अपील की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। जस्टिस कर्णन 12 जून को ही रिटायर हुए हैं।
ये है पूरा मामला
जस्टिस कर्णन ने इसी साल 23 जनवरी को प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और मद्रास हाईकोर्ट के मौजूदा जजों समेत 20 जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी को जस्टिस कर्णन को नोटिस जारी पूछा था कि क्यों न इसे कोर्ट की अवमानना माना जाए। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन को 13 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मौजूदा जज (उस समय) को अवमानना का नोटिस भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications