पश्चिम बंगालः पंचायत चुनाव में हिंसा, रेलवे ट्रक पर मिला पीठासीन अधिकारी का शव

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सोमवार को 20 जिलों में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान हिंसा हुई, इसमें करीब 26 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मंगलवार को एक मतदान अधिकारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके बाद सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद राज्य के पीठासीन अधिकारियों ने जांच की मांग की है। बता दें, मतदान के दौरान करीब 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद कई नेताओं ने हिंसा पर दुख जताया था।

west Bengal Panchayat Election Violence presiding officer body found on railway track

वहीं, मतदान अधिकारी की मौत के बाद राज्य में पोलिंग अफसरों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन किया। बंगाल पुलिस के मुताबिक मृतक अधिकारी का नाम राजकुमार राय है, मंगलवार को उनका शव उत्तर दिनाजपुर के सोनादांगी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। मौत की वजह के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

मृतक राय मद्रासा हाई स्कूल में शिक्षक थे। लेकिन पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें इटाहर में पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। उनकी मौत के बाद कई पोलिंग अफसरों ने मौत की जांच की और जाच की मांग को लेकर रानीगंज- कालियागंज रोड पर जाम भी लगा दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद लोग जाम हटाने को तैयार हो गए।

बता दें, राज्य में मतदान के दौरान काफी हिंसा हुई थी। कई इलाकों में बूथ कैप्चरिंग, बैलट बॉक्स लूटने की घटनाएं भी सामने आई थी। इस घटना के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। पंचायत चुनाव में विपक्ष ने चुनाव आयोग को शिकायत भी की, जिसके बाद 19 जिलों के 573 बूथों पर मतदान रद्द कर दिए थे।

यह भी पढ़ें- राम माधव ने देवेगौड़ा को दिलाई 22 साल पुरानी याद, वजुभाई वाला थे बीजेपी चीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+