पश्चिम बंगालः BJP सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमला, TMC पर लगाए गंभीर आरोप
कोलकाता। एक बड़ी खबर बंगाल से है, जहां के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए हैं, सांसद पर ये अटैक तब हुआ जब वो भाटपाड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे, इस हमले में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया, हालांकि वो इस हमले में बाल-बाल बच गए लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

सांसद पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पूरे इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है, बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके, इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है, उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है और वह शराब के नशे में था, इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया, हालांकि वो भी इस घटना में घायल हुआ है।
राष्ट्रपति शासन की मांग
अर्जुन सिंह ने कहा कि इस समय बंगाल की कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब है, ममता सरकार केवल गुंडों से काम करा रही है, मेरी मांग है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, सूत्रों के मुताबिक गणेश सिंह को कल्याणी जे. एन. एम. हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications