West Bengal: लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर मामले में IMA ने लिखा केंद्रीय मंत्री नड्डा को पत्र, रखी ये तीन मांगें
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लेडी डॉक्टर के दरिंदगी और मर्डर के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स का विरोध जारी है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी के अल्टीमेटम के बाद जांच में सख्ती देगी गई। घटना स्थल पर सोमवार को बंगाल पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची और नमूने एकत्र किए। वहीं दूसरी ओर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Minister JP Nadda) एक पत्र लिखा है। आईएमए ने अपने पत्र में केंद्र के जरिए पश्चिम बंगाल सरकार से तीन विंदुओं पर एक्शन लेने का आग्रह किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के रेप- मर्डर केस की जांच निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की गई है। इसके साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों को जल्द सजा सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है।

आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से जिन तीन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है, वे निम्म हैं-
- मामले की निष्पक्ष गहन जांच और दोषियों को सजा।
- अपराध को सक्षम करने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच।
- कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम।
FAIMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान
वहीं दूसरी ओर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर के मर्डर के मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में 13 अगस्त से देशव्यापी ओपीडी सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications