प. बंगाल सरकार ने जेल में बंद पाक कैदियों को हाई सिक्योरिटी सेल में किया शिफ्ट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के दो सुधारगृहों में रह रहे पाकिस्तान के 14 कैदियों को कड़ी सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट कर दिया है। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर उठाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान के जयपुर केंद्रीय कारागार में पाकिस्तान के 50 वर्षीय एक कैदी की उसके साथ रह रहे लोगों ने हत्या कर दी थी।

पश्चिम बंगाल सुधार सेवाओं के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान की जेल में हुई घटना को देखते हुए पाकिस्तान के बंदियों को अन्य कैदियों से अलग रखे जाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा वाली कमरों में भेज दिया गया है। इनमें अमेरिकन सेंटर हमले और माओवादियों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि 14 कैदियों के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अधिकतर कैदियों का अपने साथियों के साथ अच्छा संबंध है, पर फिर भी पुलवामा हमले के बाद की घटनाओं को देखते हुये किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहते। इन 14 लोगों में से चार प्रेसीडेंसी जेल और 10 दमदम सेंट्रल जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications