रथ यात्रा पर घमासान जारी: कोर्ट में ममता सरकार ने कहा- बीजेपी को नहीं मिलेगी अनुमति
Recommended Video

नई दिल्ली। बंगाल में बीजेपी की प्रस्तावित रथ यात्रा का मामला अदालत जा पहुंचा है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने हाईकोर्ट के डिविजन बेंच को बताया कि शुक्रवार को कूच बिहार से शुरू होने वाली बीजेपी की रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को राज्य में तीन रथ यात्रा के साथ लोकतंत्र बचाओ रैली अभियान की शुरुआत करेंगे।

राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने गुरुवार सुबह न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति तापब्रत चक्रवर्ती की एक खंडपीठ को निर्णय से अवगत कराया। बीजेपी भी पूरे मामले में अपना जवाब दाखिल कर रही है। इस बीच बीजेपी बंगाल यूनिट के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को अपना कार्यक्रम करने की आजादी है। राज्य सरकार द्वारा इसे रोकने का कोई मतलब नहीं बनता है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन रथ यात्रा की अनुमति नहीं देता है तो हम यह भी कह सकते हैं कि हम आपकी सहमति के बिना तय कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे। ये कार्यक्रम आगे बढ़ेगा और तय समय पर समाप्त होगा। इसे कोई नहीं रोक सकता है। इसके पहले बुधवार की सुनवाई में वरिष्ठ वकील किशोर दत्ता ने अदालत को बताया था कि डीजी-आईजीपी या गृह सचिव रैलियों की अनुमति देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है और एक राजनीतिक दल होने के नाते बीजेपी को यह मालूम होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications