पश्चिम बंगाल राज्यपाल ने फिर साधा ममता सरकार पर निशाना, कोरोना में असफलता को छिपाया जा रहा
फिर बोले पश्चिम बंगाल गवर्नर- कोरोना पर असफलता छिपा रही ममता सरकार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यापाल ने एक बार फिर टीएमसी की सरकार को कोरोना वायरस से निपटने में पूरी तरह से असफल कहा है। टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की ओर से दिए बयानों का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा है कि ममता सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। अब असफलता को ढकने की कोशिश की जा रही है।
Recommended Video

टीएमसी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल की आलोचना करते हुए हाल ही में रहा था कि वो केंद्र के कर्मचारी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र की और से भेजी गई इंटरमिनिस्टेरिल टीम के पश्चिम बंगाल दौरे को टूरिज्म कहा था। राज्यपाल ने एक लेटर के जरिए इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी राज्य सरकार की कोविड-19 से निपटने में बड़ी असफलताओं पर पर्दा डाल रहे हैं। वहीं डेरेक ओ ब्रायन के केंद्र की टी को लेकर दिए बयान पर दुख जताया है।
इससे पहले धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि हमारी जनता की चिंता हमारा विषय होना चाहिए ना कि टकराव।' कोरोना वायरस का जायजा लेने आई केंद्र की अंतर मंत्रालयी सेंट्रल टीम (आइएमसीटी) के दौरे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह समय राज्यपाल अथवा केंद्र सरकार से टकराव का नहीं है। मौजूदा समय को देखते हुए आगे का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ और राज्य सरकार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। ममता बनर्जी और टीएमसी नेता राज्यपाल पर परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं तो राज्य पाल टीएमसी नेताओं पर ठीक से काम ना करने के आरोप मढ़ रहे हैं। टीएमसी नेताओं के साथ-साथ राज्यपाल भी लगातार मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications