पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को दिखाए काले झंडे, लगे 'गो बैक' के नारे
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को आज कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और 'गो बैक' के नारे लगाए। यह घटना तब हुई जब राज्यपाल वहां एक गर्ल्स कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करने जा रहे थे।
Recommended Video
West Bengal के Governor को दिखाए काले झंडे, लगे 'Go back' के नारे । वनइंडिया हिंदी

बताया जा रहा है कि राज्यपाल को काले झंडे दिखाने वाले कथित तौर पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। राज्यपाल आज मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके के दौरे पर गए थे। उन्हें काले झंडे तब दिखाए गए जब वो डोमकल के डोमकल गर्ल्स कॉलेज की एक नई इमारत का उद्घाटन करने जा रहे थे।
राज्यपाल को काले झंडे दिखाने वालों ने 'गो बैक' के नारे भी लगाए। पुलिस का कहना है कि राज्यपाल का काफिला जब सड़क से गुजर रहा था तो वहां खड़े लोगों ने उनका विरोध किया। वहीं पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही तृणमूल कांग्रेस ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications