खुले में शौच कर रहा था शख्स, अचानक आया हाथी और सूंड़ में लपेटकर 50 मीटर दूर पटका
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में खुले में शौच करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। खेत में शौच के लिए गए इस शख्स को अंदाजा नहीं था कि एक हाथी के 'गुस्से' का वह शिकार हो जाएगा। शौच के लिए गए इस शख्स को वहां से गुजर रहे एक हाथी ने अपनी सूंड़ में लपेटकर 50 मीटर दूर ले जाकर पटक दिया। घायल हुए शख्स को इलाज के लिए वन अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

खुले में शौच करने गया था शख्स
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सुबह चार बजे निरंजन सहीश (55) घर से बाहर खेत में शौच के लिए गए थे। उस वक्त हाथी के अपनी ओर आने की आवाज सुनाई दी लेकिन इसके कि वह कुछ समझ पाते, हाथी ने सूंड़ में लपेट लिया। हाथी ने निरंजन को 50 मीटर दूर ले जाकर पटका और फिर वह जंगल की तरफ चला गया। निरंजन काफी देर तक खेत में ही पड़े रहे। इसके बाद वहां फॉरेस्ट अफसर पहुंचे जिन्होंने निरंजन को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। निरंजन को पैर और पीठ में चोट आई है।

हाथी ने सूंड़ में लपेटकर पटका
वन अधिकारियों को निरंजन ने बताया कि हाथी शायद भोजन की तलाश में गांव की तरफ आ गया था। साहीश रोजाना की तरह शौच के लिए घाटबेरा गांव से बाहर निकले थे। यह इलाका पुरुलिया के अयोध्या हिल्स के नजदीक है। पीड़ित के मुताबिक, शौच के वक्त उन्होंने लगा कि हाथी उनके करीब आ रहा है मगर जब तक वो कुछ समझ पाते हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ में लपेट लिया।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की घटना
इस मामले में वन रेंज के अधिकारी ने बताया कि गांव में हाथी अक्सर आते रहते हैं, इसलिए ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया जाता है। जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि अक्सर लोगों को घर में बने शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा जाता है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications