West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

West Bengal Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों से पहले BJP ने अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। मोदी पूरबा बर्धमान के कटवा, मुस्लिम-बहुल मुर्शिदाबाद ज़िले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियाँ करेंगे। इन कार्यक्रमों का मकसद मध्य और उत्तरी बंगाल में BJP के समर्थन को मज़बूत करना है, जहा पार्टी अपनी पैठ गहरी करना चाहती है और सत्ताधारी TMC के लिए अपनी चुनौती को और तेज़ करना चाहती है।

West Bengal Elections 2026

मार्च के मध्य में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से राज्य में मोदी की यह तीसरी यात्रा होगी, आपको बता दें कि गुरुवार को मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने अपनी रैली मे "छह-सूत्रीय गारंटी" के बारे में बात की थी, जो कि निमनलिखित हैं..

  • पहली गारंटी- भय की जगह भरोसा।
  • दूसरी गारंटी- भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे।
  • तीसरी गारंटी- अपराध की फाइलें खुलेंगी।
  • चौथी गारंटी- कानून सबका हिसाब करेगा।
  • पांचवीं गारंटी- घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे।
  • छठी गारंटी- सरकारी कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग का लाभ।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को उत्तरी बंगाल के कूचबिहार से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास में लगे न्यायिक अधिकारियों के घेराव को तृणमूल कांग्रेस पर अपने हमले का मुख्य मुद्दा बनाया, और सत्ताधारी पार्टी पर राज्य में "अराजकता" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, इसके बाद सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+