Bengal Results: 'अंधेरे में स्ट्रॉन्ग रूम में घुस रही गाड़ियां,' ममता बनर्जी का BJP पर बिजली काटने का आरोप

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वोटों की गिनती से पहले ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में जानबूझकर बिजली काटी जा रही है ताकि स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा कि हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्धमान के औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र जैसे इलाकों से बिजली कटौती (लोड शेडिंग) की खबरें आ रही हैं।

Mamata Banerjee

उनका आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर स्ट्रॉन्ग रूम के पास वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय किया जा रहा है। ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'जिस तरह मैं रात भर जागकर नजर रख रही हूं, आप भी वैसे ही जागें और जनता के वोटों की रखवाली करें। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और घेराव करें।'

पश्चिम बंगाल में इस बार लोकतंत्र का उत्सव अपने चरम पर रहा। आजादी के बाद पहली बार राज्य में 92% से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। राज्य की 293 सीटों पर दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में वोट डाले गए। सबकी नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है। जहां टीएमसी जीत का चौका लगाने की तैयारी में है, वहीं बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत के साथ 'कमल' खिलने की उम्मीद है।

आज 5 राज्यों के नतीजों का दिन

आज सुबह 8 बजे से केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत कुल 824 सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। इसे 2029 के लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा 'ट्रेलर' माना जा रहा है। शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+