बंगाल में 8वें चरण का चुनाव: PM मोदी बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लीजिए
बंगाल में 8वें चरण का चुनाव: PM मोदी बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लीजिए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच आज गुरुवार (29 अप्रैल) को आठवें और अंतिम चरण का चुनाव हो रहा है। चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू हुए हैं और शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे। आज 35 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चल रहे मतदान में लोगों से वोट डालने की अपील की है लेकिन साथ में ये भी कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बांग्ला भाषा में लिखकर वोटिंग करने की अपील की है।
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''पश्चिम बंगाल में आज 2021 का अंतिम चरण का चुनाव है। मैं लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोट डालने की अपील कर रहा हूं। मैं लोगों से अपने वोट डालने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करने का आह्वान करता हूं।''
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज बंगाल में आठवें चरण का चुनाव है। मैं इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे पिछले बीते 7 चरण के चुनावों की तरह ही बंगाल में विकास और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए बड़े उत्साह के साथ वोट डालें।''
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर बंगाल के लोगों से वोटिंग की अपील की है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है, ''आज पश्चिम बंगाल में आठवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि कोविड-19 की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए 'सोनार बांग्ला' के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।''












Click it and Unblock the Notifications