बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, G-23 के नेताओं को नहीं मिली जगह
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में पहले चरण के लिए मतदान होगा, जिसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। इस बार कांग्रेस लेफ्ट के साथ चुनावी मैदान में है। साथ ही टीएमसी और बीजेपी को हराने का दावा कर रही। जल्द ही कांग्रेस ने टॉप नेता भी बंगाल चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। जिसके लिए पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों के नाम जारी कर दिए हैं। खास बात तो ये है कि इस लिस्ट में G-23 ग्रुप के एक भी नेता का नाम नहीं है। ये ग्रुप लंबे वक्त से कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहा था। साथ ही संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिख चुका है।

वैसे देखा जाए तो कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में वही नेता शामिल हैं, जिन्होंने बिहार चुनाव में मोर्चा संभाला था। जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नाम प्रमुख हैं। वहीं पार्टी ने राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पहले पार्टी से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति रहे प्रणब दा का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी बंगाल में पकड़ मजबूत थी, जिस वजह से उनके बेटे अभिजीत बनर्जी को भी स्टार प्रचार पार्टी ने बनाया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि G-23 ग्रुप का नेतृत्व गुलाम नबी आजाद कर रहे हैं। जिसमें कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। हाल ही में ये ग्रुप जम्मू में एक सभा में शामिल हुआ था। उस दौरान सभी ने गांधी परिवार और पार्टी हाईकमान पर हमला बोला। इसके बाद पार्टी ने ग्रुप के नेताओं को पांच राज्यों के चुनाव पर ध्यान देने की नसीहत दी थी, लेकिन बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ग्रुप के एक भी नेता नाम नहीं शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications