West Bengal Election: चुनाव से पहले बंगाल में बवाल, TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया है। राजधानी कोलकाता के बेहाला इलाके में रविवार शाम बीजेपी की जनसभा के बाद हिंसक झड़प हो गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच संघर्ष हिंसक हो गया। यहां कुछ लोगों ने एक अस्थायी मंच में आग लगा दी। कुछ देर पहले ही इस मंच से त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने जनसभा की थी।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय क्लब में माइक के तेज आवाज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह बहस राजनीतिक टकराव में बदल गई। बताया जा रहा है कि पहले टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जुबानी बहस हो रही थी। देखते ही देखते यह हिंसक हो गई और अस्थायी मंच को आग के हवाले कर दिया गया।

West Bengal Election

West Bengal Election: मंच पर कुछ देर पहले थे त्रिपुरा के पूर्व CM

पुलिस ने बताया कि इसी मंच पर कुछ घंटे पहले त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब देब ने जनसभा को संबोधित किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। पुलिस ने घटना के बाद केस दर्ज कर लिया है और जांच की बात कही है।

TMC विधायक ने बीजेपी पर लगाया हिंसा का आरोप

बेहाला पुरबा से टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने इस पूरी घटना के लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि एक बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्लब के सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी। क्लब का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले उग्रता बीजेपी समर्थकों की ओर से दिखाई गई और आग लगाने की घटना के पीछे भी उन्हीं का हाथ है।

BJP कार्यकर्ताओं का दावा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वहीं स्थानीय बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सखेरबाजार में जिस अस्थायी मंच को आग लगाई गई, वह बीजेपी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के तहत बनाया गया था। बीजेपी नेताओं का दावा है कि टीएमसी के गुंडों ने जानबूझकर मंच को निशाना बनाया ताकि पार्टी के कार्यक्रमों को बाधित किया जा सके। बीजेपी का कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+