पश्चिम बंगाल- उम्मीदवारों की कुंडली फटाफट अंदाज में
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान कल 5 मई को होने हैं। अगर उम्मीदवारों की कुंडली पर एक नजर डालें तो कुल 1960 प्रत्याशयों में मात्र 198 महिलाएं नजर आयेंगी। यानी मात्र 10 फीसदी। इससे साफ है कि ममता बनर्जी जैसी मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल की महिलाएं राजनीति में आने के लिये प्रेरित नहीं हुई हैं।
पढ़ें- ममता के मंत्री ने पाकिस्तानी रिपोर्टर से कहा, आओ कोलकाता में मिनी पाकिस्तान घुमाता हूं

प्रत्याशियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े
- कुल 354 उम्मीदवारों के विरुद्ध कम से कम एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
- कुल 294 उम्मीदवारों के विरुद्ध हत्या, अपहरण, जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
- 24 प्रत्याशियों पर हत्या के मामले दर्ज हैं।
- 66 उम्मीदवारों के ऊपर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
- 48 के विरुद्ध रेप, छेड़खानी, यौन शोषण आदि जैसे अपराध दर्ज हैं।पार्टीवार उम्मीदवार
- भाजपा के कुल 291 उम्मीदवारों में से 66 (23%) पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
- एआईटीसी के 292 प्रत्याशियों में से 86 (29%) पर केस दर्ज हैं।
- सीपीआई (एम) के 148 में से 58 (39%) पर केस दर्ज हैं।
- एसयूसीआई (सी) के 182 में से 15 (8%) पर केस दर्ज हैं।
- कांग्रेस के 92 में से 41 (45%) पर और 371 स्वतंत्र प्रत्याशियों में से 37 पर क्रिमिनल केस हैं।
गंभीर अपराध
भाजपा के 52, तृणमूल कांग्रेस के 76, सीपीआईएम के 47, कांग्रेस के 31 और स्वतंत्र प्रत्याशियों में 13 पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आदि जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
पढ़ें- बंगाल पर कब्जा कायम नहीं रख पायेंगी ममता बनर्जी
कितने अमीर कितने गरीब
- 1960 में से 244 (12 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- तृणमूल कांग्रेस के 114 (39%), भाजपा के 46 (16%), कांग्रेस के 31 (34%) प्रत्याशी करोड़पति हैं।
- सीपीआईएम के 13 (9%) बसपा के 161 में से 4 (2%) करोड़पति उम्मीदवार हैं।
- 371 स्वतंत्र उम्मीदवारों में से 19 (5%) के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
उम्र का तकाजा
- कुल 1960 में से 1094 (56%) प्रत्याशी 25 से 50 वर्ष की आयु के बीच के हैं।
- 859 (44%) प्रत्याशी 51 से 80 वर्ष तक की आयुके हैं।
- 7 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications