Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट

West Bengal Panihati Election 2026: कोलकाता के आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की टिकट पर पानिहाटी सीट चुनाव लड़ेंगी। आरजी कर मेडिकल कॉलेड में अगस्त 2024 में हुई जूनियर डॉक्टर की दर्दनाक रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इस मामले में पीड़िता को आंदोलनकारियों ने "अभया" नाम दिया था। अब उसी पीड़िता की मां के राजनीति में आने से बंगाल की सियासत गरमा गई है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पीड़िता के नाम पर सियासत हो रही है। उन्होंने कहा, "अभया की मां अब भाजपा की उम्मीदवार बन गई हैं। हम उनका सम्मान करते हैं और उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। लेकिन यह भी साफ है कि राजनीतिक फैसले ने उनके सम्मान को प्रभावित किया है। अभया के साथ हुई दरिंदगी की हमने शुरुआत से ही कड़ी निंदा की थी।"

RG Kar Victim Mother Panihati Election 2026

भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें पानिहाटी सीट से पीड़िता की मां को उतारा गया। पार्टी के मुताबिक, यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है। पार्टी का मानना है कि यह सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को मजबूत तरीके से उठाने की रणनीति है।

West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड?
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड?

चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं पीड़िता की मां?

भाजपा से पानिहाटी से टिकट मिलने पर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा कि यह उनके लिए गर्व नहीं, बल्कि एक दर्द भरी जिम्मेदारी है। गर वह जीतती हैं, तो पानिहाटी की जनता की जीत होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह विधानसभा में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि उन्हें वोट देकर मजबूत बनाएं, ताकि वे आवाज उठा सकें।

रत्ना देबनाथ ने कहा, "अगर मैं लोगों की सेवा कर पाई तो मेरी बेटी खुश होगी। मैं चाहती हूं कि पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिले और तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो जाए। मैं विधानसभा में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगी।''

West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम

राजनीति में एंट्री कैसे हुई?

कुछ दिन पहले ही उन्होंने और उनके पति ने BJP जॉइन की थी। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं ने परिवार से संपर्क किया था। 19 मार्च को ही उन्होंने चुनाव लड़ने की सहमति दी थी, लेकिन उस समय पार्टी ने पानिहाटी सीट को खाली रखा था। अब आधिकारिक तौर पर उनका नाम घोषित कर दिया गया है।

भाजपा के एक सीनियर नेता का कहना है,

"हालांकि यह फैसला पहले ही लगभग तय हो चुका था, लेकिन पानिहाटी से आरजी कर पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाने से पहले पार्टी ने गहन विचार-विमर्श किया। अब वह चुनाव लड़ेंगी और जल्द ही अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी।''

इस फैसले पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। TMC ने आरोप लगाया कि पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की मौत को राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल किया है। बैरकपुर से TMC नेता और सांसद पार्थ भौमिक ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि इस दर्दनाक घटना को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त सभी दलों के लोग सड़कों पर उतरे थे और इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन अब लोगों को असली मकसद समझ आ जाएगा।

वहीं वाम दलों, खासकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेताओं ने भी सवाल उठाए। पानिहाटी से CPM उम्मीदवार कालतान दासगुप्ता, जो RG Kar आंदोलन का चेहरा रहे हैं, ने कहा कि वे किसी भी महिला के खिलाफ अत्याचार पर अपना विरोध जारी रखेंगे, चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो।

CPM उम्मीदवार का बयान (CPM Candidate's Reaction)

पानिहाटी सीट से CPM के उम्मीदवार कलतान दाशगुप्ता (Kalatan Dasgupta) ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा होती है, तो वह और उनके साथी पहले की तरह विरोध जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि जब अभया के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने और लोगों ने उसे रोककर विरोध किया था, लेकिन उस समय किसी ने भी परिवार की राजनीतिक पहचान के बारे में नहीं सोचा। लाखों लोग "रात दखल (Reclaiming the Night)" आंदोलन में शामिल हुए, बिना यह जाने कि पीड़िता या उसके परिवार की राजनीतिक सोच क्या है। उनका कहना है कि कोई भी किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकता है, लेकिन उनके विरोध का रास्ता नहीं बदलेगा।

RG Kar केस और आंदोलन का असर

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं था, बल्कि बंगाल के हाल के इतिहास में सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन गया। हजारों लोग सड़कों पर उतरे, "रीक्लेम द नाइट (Reclaim the Night)" जैसे अभियानों ने जोर पकड़ा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठे। इस घटना ने ममता बनर्जी सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी।

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने एक पूर्व सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। जनवरी 2025 में सियालदह कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। बाद में सीबीआई (CBI) को जांच सौंपी गई, लेकिन अब तक कई सवालों के जवाब बाकी हैं और केस को लेकर अलग-अलग थ्योरी सामने आती रही हैं।

पानिहाटी सीट पर मुकाबला (Panihati Seat Election 2026)

पानिहाटी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां TMC (Trinamool Congress) ने तिर्थंकर घोष को मैदान में उतारा है, जबकि CPM ने कलतान दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह सीट अब सिर्फ एक चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि एक बड़े प्रतीकात्मक संघर्ष में बदल गई है।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। 4 मई को नतीजे आएंगे। भारतीय जनता पार्टी अब तक 275 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि बाकी 19 सीटों पर नाम आना बाकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+