बंगाल चुनाव: 1 से 2 दिनों में BJP करेगी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, दिल्ली में आज बड़ी बैठक
बंगाल चुनाव: 1 से 2 दिनों में BJP करेगी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, दिल्ली में आज बड़ी बैठक
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रदेश इकाई ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर लिया है। लेकिन इसका आखिरी फैलसा बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में दिल्ली में लिया जाएगा। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ये बड़ी बैठक आज (गुरुवार 4 मार्च) दिल्ली में होने वाली है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे, बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में शाम 7 बजे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष बताया है कि पार्टी की कोर कमेटी ने बुधवार को चुनाव के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की है। बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा। 2 मई को वोटों की गिनती होगी।

Recommended Video
उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव समिति की बैठक के बाद एक से दो दिनों में बीजेपी बंगाल चुनाव के पहले उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करेगी। पहली बैठक में पश्चिम बंगाल और असम के पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय होने हैं।
दिलीप घोष ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पार्टी जल्द ही चुनाव के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने राज्य में मतदान के शुरुआती दो चरणों के लिए प्रति सीट औसतन 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। दिल्ली में 4 मार्च को उन शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहली लिस्ट में 60 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं।
दिलीप घोष ने कहा, हमने पहले दो चरणों के लिए अपनी जिला इकाइयों से 120-140 नाम मिले हैं। इसके अलावा, अन्य नाम भी हैं। हमारे पास हर सीट के लिए 20-25 नाम थे और उसमें से हमने 4-5 के आसपास शॉर्टलिस्ट किया है। घोष ने कहा कि आखिरी फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications