CAA उन लोगों को नागरिकता देता है जो BJP को फंड देते हैं: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कानूनी रूप से नागरिकों की नागरिकता छीनने और भगवा पार्टी को फंड देने वाले विदेशियों को नागरिकता देने का 'षड्यंत्र' है। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को विदेशों से चंदा पाने और काले धन को सफेद करने में मदद करते हैं, ये कानून उन्हें नागरिकता दिला रहा है।

CAA Ploy to Give Citizenship to Those Who Funded BJP: Mamata Banerjee

सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि अन्य राज्य के लोगों को बंगाल में कोई खतरा नहीं है। वो बंगाल में सुरक्षित है। उन्होंने अक्टूबर 2019 में कुलगाम में आतंकियों द्वारा बंगाली मजदूरों की हत्या का अप्रत्यक्ष हवाला कहा कि बंगाल में सब सुरक्षित हैं। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर कहा कि हमें अतिथियों का सम्मान करना आता है और हम अपने दुश्मनों के साथ भी प्यार से व्यवहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधियों को कश्मीर जाने से रोका जाता है, लेकिन हम सबका स्वागत करते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अपने लोगों को फारूक अब्दुल्ला से मिलने के लिए भेजा था, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया, लेकिन हम जानते हैं कि मेहमानों का सम्मान कैसे किया जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी पार्टी के नेताओं को जम्मू और कश्मीर, गुवाहाटी और जेएनयू जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+