ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय महागठबंधन की दस्तक
कोलकाता।
जिस
तरह
से
नरेंद्र
मोदी
की
सरकार
के
विरुद्ध
कई
दलों
ने
एक
जुट
होना
शुरू
कर
दिया
है,
उससे
साफ
है
कि
2019
तक
एक
तीसरा
मोर्चा
खड़ा
हो
जायेगा,
जिसे
राष्ट्रीय
महागठबंधन
का
नाम
दिया
जायेगा।
खास
बात
यह
है
कि
कई
दिग्गज
नेताओं
की
एंट्री
के
साथ
इस
महागठबंधन
की
दस्तक
कोलकाता
में
ममता
बनर्जी
के
शपथ
ग्रहण
समरोह
में
सुनायी
दे
रही
है।
भाजपा-कांग्रेस से इतर दलों की बात करें तो ममर्ता के इस महापर्व में शामिल होने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहुंच चुके हैं। इस समारोह में इनकी खास खातिरदारी की जा रही है, क्योंकि 2019 में ये मिलकर बिहार की तर्ज पर एक महागठबधन बनाकर कुछ बड़ा कर सकते हैं।
ममता का शपथ ग्रहण समारोह
12:42 बजे। राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण शुरू हुआ। उसके ठीक बाद गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी ने ममता को आमंत्रित किया।
12:44 बजे। ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बांग्ला भाषा में शपथ ली।
12:47 बजे। उन सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बुलाया गया, जो मंत्रीमंडल में शामिल हो रहे हैं।
12:49 बजे। ममता के मंत्रियों ने एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
12:56 बजे। मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी।
वैसे तो भाजपा और कांग्रेस ने इस समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में अरुण जेटली शपथ ग्रहण में पहुंचे। बाकी मुख्य लोगों में क्रिकेटर सौरव गांगुली, ऐक्टर रितुपर्णा घोष, लक्ष्मीरतन शुक्ला, एथलीट बाइचंग भूटिया।
294 सीटों के बंगाल के चुनाव का रिपोर्ट कार्ड
तृणमूल
कांग्रेस
-
211
भारतीय
जनता
पार्टी
-
3
सीपीआई
-
1
सीपीआई
एम
-
26
कांग्रेस
पार्टी
-
44
फॉरवर्ड
ब्लॉक
-
2
रिवॉल्यूशनरी
सोशलिस्ट
पार्टी-
3
गोरखा
जनमुक्ति
मोर्चा-
3
स्वतंत्र
प्रत्याशी-
1