पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी उत्तरी बंगाल के कई जिलों में प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने जा रही हैं, लिहाजा वह नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री 9 जुलाई से उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह जलपाईगुड़ी व अलीपुर दुआर में प्रशासनिक बैठक कर रही हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी मालबाजार में चाय बागान मालिकों के साथ भी बैठक करेंगी। उत्तर बंगाल के इन जिलों के दौरे के बाद ममता 13 जुलाई को वापस राजधानी कोलकाता लौटेंगी।

mamta

गौर करने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी ने नीती आयोग की बैठक में कुछ मुद्दों पर बहस की लिस्ट दी है, जिसमे किसानों की कर्जमाफी अहम है। बुधवार को लिखे अपने पत्र में ममता बनर्जी ने लिखा है कि नीति आयोग की बैठक के लिए मुझे काफी देर में पत्र मिला है और मैं पहले से ही हेडक्वार्टर से दूर हूं, लिहाजा मैं 12 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाउंगी।

हालांकि ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं हो रही हैं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए किसानों की कर्जमाफी मुद्दे पर बात करने के लिए कहा है। साथ ही इसके लिए अलग से पर्याप्त बजट भी बनाने के लिए कहा है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम मूल्य दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में एक संगठित तरीका अपनाना चाहिए जिससे कि हर किसान को उसकी अहम फसल का न्यूनतम मूल्य मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+