नंदीग्राम में घायल हुईं ममता बनर्जी, कहा- मेरे ऊपर हमला हुआ, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया जारी है। ममता अपना नामाकंन करने नंदीग्राम पहुंची हुई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि, ममता बनर्जी के उपर नंदीग्राम में हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता पर चार लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि कार पर चढ़ते समय हमला किया गया है। उनके पैरों और हाथ में चोट आई है। हादस उस वक्त हुआ जब वे बरोलिया से कोलकाता के लिए रवाना हो रही थीं।
Recommended Video

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं, उनके पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। ममता ने आरोप लगा है कि जानबूझ कर उनका पैर कुचलने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनके साथ ये सब हुआ है। ममता बनर्जी को फिलहाल कोलकाता लाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत की है।
वहीं टीएमसी ने कहा है कि चार-पांच लोगों ने उनपर हमला किया। यह साजिश के तहत किया गया है। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। हमलावरों की संख्या चार से पांच थी। कार में बैठने के दौरान 3-4 लोगों ने कार के गेट को जबरन बंद कर दिया। इससे ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार को नामांकन से पहले ममता शिव मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने हल्दिया में पदयात्रा निकालकर पर्चा भरा।
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, वह मुख्यमंत्री है और यहां के हालात हैं, 300-400 पुलिसकर्मियों के साथ रहते हैं, कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है कि ममता बनर्जी पर हमला करे। हमला तो दूर की बात है कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता है। यह एक्सिडेंट हो सकता है। लेकिन हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। वह सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं।
वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य प्रशासन से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
-
West Bengal Election: क्या प्रशांत किशोर के बिना भी जीतेगी ममता बनर्जी? ‘PK फैक्टर’ TMC के लिए कितना जरूरी -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications