ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम ने ली एक और जान, पश्चिम बंगाल में 10वीं के छात्र की मौत
कोलकाता। क्या आपका बच्चा भी कंप्यूटर पर वीडियो गेम खेलता है? अगर हां तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ऑनलाइन ब्लू व्हेल नाम के एक खातक गेम में एक और बच्चे की जान ले ली है। ब्लू व्हेल गेम की वजह से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के आनंदपुर में 10वीं के छात्र अंकन डे की मौत का मामला सामने आया है।

इस गेम को खेलते हुए 10वीं में पढ़ने वाले अंकन ने खुद अपनी जान ले ली। अंकन के पिता के मुताबिक स्कूल से आने के बाद वो सीधे कंप्यूटर पर बैठ गया, जब उसकी मां ने उसे खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वो नहाकर आता है और बाथरूम में चला गया। उसने खुद को बाथरूम में बंद कर प्लास्टिक बैग से अपने सिर को ढक लिया फिर उसे नायलॉन की रस्सी से उसे बांधा दिया, जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जब घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंकर मृत पड़ा था।
अंकन के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वो ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज खेलता था।ऐसा ही एक मामला देहरादून के स्कूल में सामने आया, जहां पांचवी में पढ़ने वाला एक बच्चा भी इस गेम का शिकार हो गया था। वो कुछ घातक कदम उटाता इसके पहले उसके टीचरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जान बच गई।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications