VIDEO: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, लात मारकर झाड़ियों में दिया धक्का
कोलकाता। पश्चिम बगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उनचुनाव हो रहे हैं। इस बीच हिंसा की खबर सामने आई है। करीमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि मजूमदार के साथ मारपीट करने वाले लोग तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
Recommended Video

क्या दिख रहा है वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश के साथ मारपीट करते हुए खदेड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाते दिख रहे हैं। बीजेपी ने जय प्रकाश पर हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए
दावा यह भी किया जा रहा है कि एक मतदान केंद्र पर जब बीजेपी उम्मीदवार पहुंचे तो राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘वापस जाओ' के नारे लगाए। पुलिस ने भीड़ को तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने मजूमदार पर शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।
देखिए VIDEO
बीजेपी ने हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि करीमपुर के BJP उम्मीदवार जयप्रकाश मजूमदार के साथ तो खुलकर मारपीट की गई। दरअसल, ये हार का वो भय है, जो TMC कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications