Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा सांसद की राज्यपाल को चिट्ठी, मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहती हैं ममता बनर्जी

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का आरोप, मेरी हत्या कराना चाहती है ममता सरकार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी के इशारे पर उनकी हत्या की जा सकती है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चिट्ठी लिखकर उन्होंने यह बात कही है। चिट्ठी में उन्होंने अपने परिवार को भी जान का खतरा बताया है। उन्होंनें ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर का नाम अपनी चिट्ठी में लेते हुए कहा है कि ममता बनर्जी के इशारे पर ये अफसर उनको मार सकता है।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ममता पर आरोप, mp arjun singh mamata banerjee govt wants to kill me, west bengal, bjp, arjun singh , mamata banerjee

अर्जुन सिंह ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर उनकी और उनके परिवार की हत्या करना चाहते हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि 14 मई की शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी ठाकुर अपने 35 सहयोगियों के साथ उनके कार्यालय में पहुंचे और संदेहास्पद रूप से उसके आसपास घूमने लगे। जब उनके सिक्योरिटी-इन-चार्ज ने उन लोगों की उपस्थिति के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह नोटिस देने आए हैं। लेकिन जब नोटिस मांगा गया, तो तत्काल उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। अर्जुन सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ अभी तक पुलिस ने 75 झूठे मामले दर्ज किए हैं, इनको खत्म किया जाए। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे अजय ठाकुर के खिलाफ जांच के आदेश दें।

वहीं अर्जुन सिंह के आरोपों के बाद भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा ट्वीट कर लिखा, पुलिस है या सुपारी डॉन? पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा के एक सांसद की जान की दुश्मन बनी हुई है। करीब साल भर से कई तरह के हथकंडे अपनाकर बैरकपुर के ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर उनके पीछे पड़े हैं। यदि हमारे सांसद के साथ कुछ भी अनिष्ट होता है, तो इसके जिम्मेदार अजय ठाकुर होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+