Opinion Poll 2021: पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या है जनता की राय

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: इस साल देश के पांच बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से कंपेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन पाचों राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वर्तमान सरकारें अपनी उपलब्धियां गिना रही हैं। इस साल सबकी नजरें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के गढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेंगी। हाल ही में सामने आए एक ओपिनियन पोल (Opinion Poll 2021) में ममता सरकार के लिए राहत की खबर सामने आई है।

West Bengal Assembly Elections 2021 Opinion Poll Mamata Banerjee TMC BJP

एबीपी न्यूज द्वारा पश्चिम बंगाल में कराए गए एक सर्वे की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ममता सरकार का परचम लहरा सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक राज्य की जनता एक बार फिर से ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी करा सकती है। पोल की माने तो विधानसभा चुनाव, 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 154 से 162 सीटें मिल सकती हैं, वहीं BJP को 98-106 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 26-34 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों के बीच जोरदार घमासान होगा। इस चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी की पूर्व सहयोगी पार्टी शिवसेना भी हिस्सा लेगी, हाल ही में पार्टी की बैठक के बाद संजय राउत ने इस बात का ऐलान किया। पश्चिम बंगाल में जनता के मूड की बात करें तो ज्यादातर लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम से संतुष्ठ हैं। सर्वे के मुताबिक 43 फीसदी लोग पश्चिम बंगाल सरकार के काम से बहुत संतुष्ट दिखे। जबकि 32 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से संतुष्ट हैं। वहीं, 3 फीसदी लोग इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं बना सके और 22 प्रतिशत लोग राज्य सरकार के काम से खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: DDC चुनाव: डल झील पर बीजेपी दिग्गजों की बड़ी रैली, अनुराग ठाकुर बोले- युवाओं ने बंदूक की बजाए मतदान को चुना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+