शरद पवार से ममता ने मांगी मदद तो बोले नरोत्तम मिश्रा- फुके बल्ब की झालर रोशनी नहीं करते

भोपाल। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है लेकिन राजनीति सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। नेता जुबानी जंग में सारी मर्यादा लांघ रहे हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी पर जुबानी हमले किए। एक न्‍यूज चैनल से खास बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा की। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तीर निशाने पर लगा है, हम चीटिंग बाज हैं तो वो चिटफंडी हैं, बस इतना सा अंतर है।

Recommended Video

    Narottam Mishra का Prashant Kishore के बयान पर पलटवार, TMC को लेकर कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    शरद पवार से ममता ने मांगी मदद तो बोले नरोत्तम मिश्रा- फुके बल्ब की झालर रोशनी नहीं करते

    नरोत्तम मिश्रा का इशारा शारदा चिटफंड की तरफ था। उन्‍होंने इसे लेकर कहा कि टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाले में शामिल लोगों को संरक्षण तो इन्हीं का है। बकौल नरोत्तम मिश्रा, गरीबों का पैसा खा गए, बंगाल को कंगाल किया है इन्होंने, यही तो लड़ाई है। बंगाली का मूल रूप से कोई कारण है तो वह ममता जी और कम्युनिस्ट है और कोई जिम्मेदार नहीं है। वहां पर पूरा राज माफियाओं के हाथ में है। खुद ममता दीदी उन्हीं के हाथों चल रही हैं। बालू माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, भूमाफिया वही सरकार चला रहे हैं। अमित शाह जी की रैली से उनकी चूलें हिल गई हैं।"

    मिश्रा ने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि उन्होंने 10 साल पहले रोजगार देने का वादा किया था क्या बदहाली से निकल आया है बंगाल इसका जवाब दें? "पलायन के दौरान सबसे ज्यादा मजदूर बंगाल के थे। बंगाल कभी उद्योग के क्षेत्र में आगे था,अब मजदूर पलायन कर रहे हैं। अगर उद्योग चंदा नहीं देते तो ताले लगवा देते हैं।" ममता बनर्जी द्वारा शरद पवार व् अन्य विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किये जाने को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि फुके बल्ब की झालर रोशनी नहीं कर सकते। भाजपा के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये फुके बल्ब की झालर है, ये रोशनी नहीं कर सकते। पश्चिम बंगाल में वे पहले भी आ चुके हैं। इनसे पश्चिम बंगाल का भला नहीं होगा। बंगाल का भला काम से होगा जो वो करती नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+