सीएम ममता आज करेंगी 'मां की रसोई' योजना की शुरुआत, 5 रुपए में मिलेगा खाना

योजना को 'मां की रसोई' का नाम टीएमसी के नारे 'मां, माटी, मानुष' के तहत दिया गया है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में 'मां की रसोई' योजना की शुरुआत करेंगी, जिसके तहत 5 रुपए में खाना दिया जाएगा। योजना को 'मां की रसोई' का नाम टीएमसी के नारे 'मां, माटी, मानुष' के तहत दिया गया है। कोलकाता नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती तौर पर मां की रसोई योजना कोलकाता में लॉन्च की जाएगी, जहां 16 किचन तैयार किए गए हैं। 5 रुपए प्रति प्लेट में दिए जाने वाले खाने में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा शामिल होगा। एक निश्चित समय पर आम लोगों के लिए यह खाना उपलब्ध होगा।'

mamata banerjee

अधिकारी के मुताबिक, धीरे-धीरे सरकार इस योजना को राज्य के अन्य शहरों और कस्बों में भी शुरू करेगी। गौरतलब है कि 'मां की रसोई' योजना के लिए ममता बनर्जी सरकार पहले ही बजट आवंटित कर चुकी है। इससे पहले टीएमसी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने पर रोजगार खोने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए पूरे राज्य में 'दिदिर रानाघर' नाम से एक कम्युनिटी किचन भी शुरू किया था। इसके साथ ही उस दौरान सीपीआई (एम) ने भी गरीबों के लिए 'श्रमोजीबी कैंटीन' नाम से कम्युनिटी किचन की शुरुआत की थी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कड़ा मुकाबला
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और चुनाव आयोग किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लंबे समय से पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं, ममता बनर्जी अपनी रैलियों में लगातार इस बात का दावा कर रही हैं कि पश्चिम बंगाल में वो भाजपा को नहीं आने देंगी। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है और माना जा रहा है कि अप्रैल में ही राज्य में चुनाव कराए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+