Bengal Election Opinion Poll: बंगाल में TMC या BJP कौन मारेगा बाजी? कौन सी जाति करेगी खेला? सर्वे ने खोले राज
Bengal Election 2026 Opinion Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन ओपिनियन पोल्स ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वोट वाइब इंडिया (Vote Vibe India) के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ट्रैकर राउंड-1 सर्वे ने राज्य की राजनीति की कई परतें खोल दी हैं। आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल तृणमूल कांग्रेस (TMC) बढ़त में है, लेकिन बड़ी संख्या में कन्फ्यूज वोटर चुनावी नतीजों को पूरी तरह पलट भी सकते हैं।
वोट शेयर का गणित: TMC आगे, BJP पीछा कर रही (Vote Share Projection West Bengal)
वोट वाइब के सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC को इस वक्त 39.6 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है और वह साफ तौर पर सबसे आगे है। वहीं BJP और उसके सहयोगी दलों को 30.5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन काफी पीछे है और उसे सिर्फ 7.3 प्रतिशत वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है।

सबसे अहम आंकड़ा है कन्फ्यूज वोटरों का। करीब 18.5 प्रतिशत लोग या तो फैसला नहीं कर पाए हैं या फिर खुलकर जवाब नहीं देना चाहते। यानी लगभग हर पांचवां वोटर अभी भी चुनावी तस्वीर बदल सकता है।
🟡 मुस्लिम, ST और जनरल कैटेगरी में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन (Undecided Voters in Bengal)
सर्वे बताता है कि अनिर्णीत वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय में है, जहां 23 प्रतिशत लोग अब भी तय नहीं कर पाए हैं। इसके बाद हिंदू जनरल कैटेगरी में 20 प्रतिशत और ST समुदाय में 19 प्रतिशत वोटर असमंजस में हैं। यही वर्ग आगे चलकर चुनाव का रुख तय कर सकता है। जनरल जाति वाले वोटर ही खेला कर सकते हैं।
🟡 कौन किस समुदाय में मजबूत? (Caste Wise Vote Trend Bengal)
समुदायों के आधार पर देखें तो TMC मुसलमानों में सबसे आगे है और उसे करीब 54 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है। हिंदू जनरल कैटेगरी में भी TMC को 40 प्रतिशत बढ़त हासिल है।
वहीं BJP का आधार SC, ST और OBC समुदायों में मजबूत नजर आता है। SC वर्ग में BJP को 50 प्रतिशत, OBCs में 44 प्रतिशत और ST समुदाय में 38 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है। यह साफ संकेत है कि सामाजिक समीकरण इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
🟡युवा BJP के साथ, बुजुर्ग ममता के भरोसे (Youth vs Senior Voters Trend)
उम्र के लिहाज से वोटिंग ट्रेंड भी दिलचस्प है। 18 से 24 साल के युवा मतदाताओं में BJP को TMC पर करीब 7 प्रतिशत की बढ़त है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, तस्वीर बदल जाती है।
मध्य आयु वर्ग और खासकर वरिष्ठ नागरिकों में ममता बनर्जी की लोकप्रियता ज्यादा दिखती है। सीनियर सिटीजन्स में TMC की बढ़त सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
🟡 महिलाओं में ममता की पकड़ मजबूत (Women Voters Support Mamata)
सर्वे में यह भी सामने आया है कि महिलाओं के बीच ममता बनर्जी की लोकप्रियता पुरुषों से कहीं ज्यादा है। महिलाओं में TMC को 43 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत है। इससे साफ है कि महिला मतदाता ममता सरकार की योजनाओं और नेतृत्व से ज्यादा संतुष्ट नजर आ रही हैं।
🟡बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा (Top Issues in West Bengal Elections)
Vote Vibe के सर्वे में वोटरों से सबसे अहम मुद्दे भी पूछे गए। 33.8 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। इसके बाद कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा 19.1 प्रतिशत और भ्रष्टाचार 18.3 प्रतिशत के साथ प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।
हैरानी की बात यह है कि विकास जैसे मुद्दे सिर्फ 10.2 प्रतिशत पर सिमटे हुए हैं, जबकि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को महज 3 प्रतिशत लोगों ने अहम माना।
🟡 ममता सरकार का काम सबसे बड़ा फैक्टर (Voting Consideration Bengal)
वोट देने की वजहों में सबसे ऊपर ममता सरकार का कामकाज रहा। 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे राज्य सरकार के प्रदर्शन को देखकर वोट देंगे। 13 प्रतिशत ने विकास और मुद्दों को प्राथमिकता दी।
युवाओं के लिए नेतृत्व सबसे अहम फैक्टर है, जबकि मध्य आयु और बुजुर्ग मतदाता ममता सरकार के काम को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
🟡 MLA स्तर पर नाराजगी बढ़ी (Local Anti-Incumbency Bengal)
सर्वे में स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी सामने आई है। सिर्फ 27 प्रतिशत लोग ही अपने मौजूदा विधायक को दोबारा वोट देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 प्रतिशत मतदाता सीधे तौर पर मौजूदा MLA को नकार रहे हैं। वहीं 25 प्रतिशत लोग पार्टी से खुश हैं, लेकिन उम्मीदवार बदलना चाहते हैं।
🟡 BJP की सबसे बड़ी मुश्किलें क्या हैं? (BJP Challenges in Bengal)
BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अंदर की गुटबाजी मानी जा रही है, जिसे 20 प्रतिशत लोगों ने मुद्दा बताया। 16.2 प्रतिशत का मानना है कि BJP बंगाल की संस्कृति को समझ नहीं पा रही है। वहीं 14.5 प्रतिशत लोगों को पार्टी में करिश्माई नेता की कमी महसूस होती है।
🟡 कब होंगे बंगाल में चुनाव? (West Bengal Assembly Election 2026 Date)
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म होगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 के बीच कराए जाने की संभावना है, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications