पश्चिम बंगाल: जहरीली शराब पीने से महिला सहित 6 की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जहरीली शराब पीने से एक महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर तौर पर बीमार है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें बचा पाना मुश्किल है।

सरकार ने घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जानकारी के मुताबिक घटना दक्षिण 24 परगना जिले के राधाबल्ल्भपुर में हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात कुलतली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गांव में 16 लोगों ने एक दुकान से देशी शराब पी थी।
उनमें से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो और लोगों ने नजदीकी निपीथ हॉस्पिटल में दम तोड़ा। बाकी दो की मौत बांकुड़ा हॉस्पिटल में रविवार सुबह हुई। दस अन्य लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5 आदिवासी परिवार के थे।












Click it and Unblock the Notifications