पश्चिम बंगाल: बर्दवान रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़, 11 घायल
पश्चिम बंगाल: बर्दवान रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़, 11 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 11 यात्री घायल हो गए। बर्दवान रेलवे स्टेशन के एक ओवरब्रिज पर भगदड़ की वजह से हादसा हो गया। हादसे में घायल सभी यात्रियों को आरपीएफ और जीआरपी ने घायलों को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। भगदड़ में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल था।

जानकारी के मुताबिक बर्दवान-पुरुलिया लोकल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी। इसी बीच आसनसोल लोकल ट्रेन के पहुंचने की घोषणा हो गई। लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ते की तभी पहले कि इस ट्रेन के यात्री आगे बढ़ते, अचानक पूर्वा एक्सप्रेस भी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंत दई। तीन ट्रेनों के एक साथ प्लेटफॉर्म पर लगने की वजह से वहां यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ मच गई।












Click it and Unblock the Notifications