पश्चिम बंगाल: नामांकन वापस ना लेने पर भाजपा नेता की गर्भवती भाभी पर हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव लड़ रही एक भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अपने पति के अपहरण और भाभी पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला नेता ने मंगलवार को कहा कि उसकी गर्भवती भाभी का यौन शोषण किया गया और मारापीटा गया। ये सब इसलिए किया गया क्योंकि महिला ने अपना नामांकन वापस लेने से इंकार कर दिया था। महिला नेता का कहना है कि ये मामला रविवार का है।

west bangal, BJP, West Bengal Panchayat polls, tmc,

महिला नेता का कहना है कि उसको नामांकन वापस लेने के लिए तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है, शनिवार को उसके पति का अपहरण किया गया, बाद में उसे छोड़ दिया गया। रविवार को कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसकी मां और भाभी के साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि उसकी भाभी पांच माह की गर्भवती है, जिसको गिरा कर पीटा गया और उसके पेट पर लात मारी गई।

इस मामले में भाजपा नेता और उसके परिवार ने जहां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदार बताया है, वहीं टीएमसी ने परिवार का अपसी झगड़ा बताते हुए इस मामले में तृणमूल कार्यकर्ताओं के नाम लेने को गंदी राजनीति कहा है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव चल रहे हैं, जो कि सात मई तक चलेंगे और आठ मई को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+