उत्तर भारत में निकली धूप, अब बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी जानकारी
नई दिल्ली। पिछले चार दिनों से भारत के बहुत सारे स्थानों में आंधी-बारिश ने जबरदस्त उत्पात मचाया है, जिसकी वजह से तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई लेकिन आंधी-तूफान के कारण लोगों का दैनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ, सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत में दिखा, जहां कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है।
हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क
तो वहीं विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मध्यम पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर 24 और 25 अप्रैल को बारिश और हिमपात होने की आशंका है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान शनिवार के तापमान के मुकाबले अधिक रह सकता है। वातावरण में गर्मी की मात्रा बढ़ी हुई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया
जम्मू कश्मीर, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों और तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में बीती रात जमकर बारिश हुई है, भारत के उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।
यह पढ़ें: हेमंत करकरे के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया एक और विवादित बयान
मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस साल सामान्य के 96 फीसदी बारिश होगी।
अलनीनो का प्रभाव मॉनसून पर नहीं
IMD (मौसम विभाग) ने अलनीनो को लेकर दुनिया भर की एजेंसियों की आशंकाओं को खारिज कर दिया है, उसने कहा है कि मॉनसून सीजन में देश में लंबी अवधि के औसत की 96 फीसदी बारिश संभव है। इसके पहले आशंका थी कि अलनीनो की वजह से मॉनसून पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग मॉनसून का अगला अपडेट जून के पहले हफ्ते में देगा।
यह पढ़ें: सपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान