Weather Updates: दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ लेकिन कई राज्यों में छाएगा कोहरा
नई दिल्ली, 13 फरवरी। कई दिनों की ठंडी हवाओं के बाद शनिवार को दिल्लीवासियों को दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण काफी राहत मिली, कल दिल्ली- एनसीआर में मौसम साफ रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहने की बात कही है तो वहीं पड़ोसी राज्यों में अभी भी कोहरे का आतंक देखने को मिलेगा।
Recommended Video

दिन में धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाएं चलेंगी
आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में सुबह-शाम घना कोहरे देखने को मिलेगा, जबकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर हो सकती है। तो वहीं शनिवार को पहाड़ों पर भी राहत देखी गई।

आज और कल बारिश के आसार
जम्मू कश्मीर में कल दिन में धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली,आपको बता दें कि धरती की जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में कई जगहों पर आज भी न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे ही हैं तो वहीं श्रीनगर संभाग के क्षेत्रों में आज और कल बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है
जबकि स्काई मेट के मुताबितक अगले 24 घंटों के दौरान आपको यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा तो वहीं झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट आएगी
जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान में भी बादल बरस सकते हैं। तो वहीं कश्मीर, हिमाचल के कुछ जगहों में भी पानी बरस सकता है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249
दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। आज भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 दर्ज किया गया है। जो कि खराब श्रेणी में आता है।अगले 24 घंटे मेंभी प्रदूषण में सुधार की उम्मीद नहीं है।
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 221 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 248 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-256 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-241 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 221 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 232 QI बहुत खराब
- लोधी रोड, 233 AQI बहुत खराब












Click it and Unblock the Notifications