अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने में भी बारिश ने कई जगह कोहराम मचा रखा है, भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और कोंकण के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

 भारी बारिश की आशंका

भारी बारिश की आशंका

आईएमडी की रिपोर्ट कहती है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में रविवार को बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है क्योंकि निम्न दबाव वाला क्षेत्र वर्तमान में पूर्व-मध्य अरब सागर पर स्थित है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण का मतलब समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक है, जिसके चलते देश के कुछ राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका है।

बन सकते हैं 22 एवं 23 अक्‍टूबर को बाढ़ जैसे हालात

बन सकते हैं 22 एवं 23 अक्‍टूबर को बाढ़ जैसे हालात

विभाग ने इससे पहले कहा था कि विदाई से पहले मॉनसून दक्षिण भारत में एक बार फिर से कोहराम मचा सकता है, मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अभी भी केरल में तेज बारिश आगामी 22 एवं 23 अक्‍टूबर को बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, तो वहीं स्काई मेट ने भी लोगों को चेतावनी दी थी अगले दो-तीन दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी रहने वाले हैं और तेज बारिश होने की आशंका है।

यहां पर हो रही है लगातार बारिश

यहां पर हो रही है लगातार बारिश

वैसे केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में मध्‍यम से भारी बारिश देखी गई है। कोझिकोड में 74 मिमी, कन्नूर में 39 मिमी, त्रिशूर में 7 मिमी, कर्पूर में 44 मिमी, कोट्टायम में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई तो वहीं बैंगलोर में भी हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+