Weather Warning: 18 जुलाई से कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, हिमाचल में Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारी बारिश के कारण मुंबई का हाल बेहाल है, महाराष्ट्र में दो अलग-अलग इलाकों में बारिश के बीच दीवार ढहने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के विक्रोली इलाके में आवासीय इमारत ढहने की घटना में 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है तो वहीं मुंबई के चेंबूर स्थित भरत नगर में 11 लोगों की मौत हो गई है, आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कल रात में मुंबई में एक छोटा बादल भी फटा है, जिसके कारण यहां कल से भारी बारिश हो रही है, जिसने जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं बिहार की भी हालत भारी बारिश के ही कारण खराब है, आज यहां के कई इलाके जलमग्न हैं जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Weather Updates. दिल्ली-NCR में बरसे बादल, उत्तरकाशी में फटा बादल,11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने 18 जुलाई से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसने ट्वीट करके कहा है कि रोहतक, हांसी, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना, होडल, औरंगाबाद, एटा, कासगंज, जलेसर, सादाबाद, सिकंदर राव, इगलास, आगरा, मथुरा, बरसाना, नंदगांव (यूपी) खैरथल, भिवाड़ी, अलवर, तिजारा, डीग (राजस्थान) पलवल (हरियाणा) के आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

     यूपी के 51 जिलों में 'यलो अलर्ट'

    यूपी के 51 जिलों में 'यलो अलर्ट'

    जबकि कल से लेकर अगले दो दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार है। आईएमडी ने यहां के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अकेले यूपी के 51 जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश होने केसाथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

    शिमला में 18 से 20 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

    शिमला में 18 से 20 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

    तो वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है। शिमला में 18 से 20 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड में भी काफी तेज बारिश के आसार हैं और यहां भी मौसम विभाग ने चेतावानी जारी की है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+