Weather Warning: अगले कुछ घंटों में देश के इन राज्यों में होगी तेज बारिश, कहीं-कहीं पड़ सकते हैं ओले

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश हो सकती है, इस बेमौसम बारिश का सेहत एवं फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से किसान काफी परेशान हैं, अगले 24 घंटों के दौरान यह अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक ,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है इसलिए इन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

जबकि मध्‍यप्रदेश में के टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में आज हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के चुरू, अलवर, जयपुर, भरतपुर और आसपास में आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

धूल भरी आंधी चल सकती है

धूल भरी आंधी चल सकती है

पंजाब , हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है, तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है, तो वहीं प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, कोलकाता और आसनसोल समेत कई शहरों में 40 डिग्री के करीब पहुंचे तापमान के चलते तेज़ गर्मी जल्द अपना शिकंजा कसने वाली है।

स्काईमेट वेदर का अनुमान

स्काईमेट वेदर का अनुमान

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की आशंका है, तो वहीं मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा

कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा

यही नहीं अगले 24 घंटों के दौरान केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने के आसार है तो वहीं ओडिशा में छिटपुट बारिश संभव है, जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

देश में इस साल सामान्य बारिश

देश में इस साल सामान्य बारिश

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने देश में मानसून की स्थिति को लेकर भविष्यवाणी की है कि देश में इस साल सामान्य बारिश होगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश के पैटर्न और उसमें बदलाव की प्रक्रिया के कारण मानसून के आने और जाने में होती रही देरी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में 'मानसून की शुरुआत और वापसी' की तारीखों को संशोधित किया है। हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि भारत में मानसून के पहुंचने के मुख्य समय यानी केरल में इसके दस्तक देने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+