Weather Updates: फिर बिगड़ेगा मौसम, उत्तराखंड-केरल में Yellow और हिमाचल में Orange अलर्ट जारी

नई दिल्ली,12 मई। कोरोना संकट के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है उत्तराखंड,हिमाचल और केरल में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से आईएमडी ने उत्तराखंड और केरल में यलो अलर्ट और हिमाचल के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में जारी हुआ Yellow Alert

उत्तराखंड में जारी हुआ Yellow Alert

देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका, जारी हुआ Yellow Alert।

Recommended Video

    Weather Forecast: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    हिमाचल में Orange Alert

    हिमाचल में Orange Alert

    ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन में ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली-NCR में होगी बारिश

    दिल्ली-NCR में होगी बारिश

    मौसम विभाग ने कहा कि आज से लेकर 13 मई तक देश के दिल यानी दिल्ली में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। केवल दिल्ली ही नहीं दिल्ली के पास के राज्यों में भी भारी बारिश संभव है। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है। यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा में भी बादल बरसेंगे।

    केरल में भारी बारिश की चेतावनी

    केरल में भारी बारिश की चेतावनी

    पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण केरल में 14 मई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है इसलिए विभाग ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी इसलिए विभाग ने मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका है।

    महाराष्ट्र में भी बरसेंगे मेघ

    महाराष्ट्र में भी बरसेंगे मेघ

    मुंबई, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, बीड, नांदेड़, लातूर और उस्मानाबाद में होगी बारिश।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+