Fog Alert : घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाई लगाम,ट्रेनें रद्द,विस्तारा ने डायवर्ट की कई फ्लाइट्स, जानिए मौसम अपडेट
Fog Alert : उत्तर से दक्षिण तक मौसम बिगड़ा हुआ है। घने कोहरे की वजह से इस वक्त कई जगहों पर अंधेरा छाया हुआ है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरू तक मौसम खराब है और इसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा, यूपी, एमपी, बिहार में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। तो वहीं दक्षिण में इस वक्त बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।
आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी
तमिलनाडु में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, बरसात की वजह से इस वक्त यहां पर तेजहवाएं चल रही हैं, जिसके कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं और इसी वजह से आज विस्तारा ने अपनी दो फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया है।
विस्तारा ने की फ्लाइट्स को डायवर्ट
मालूम हो कि बेंगलुरु से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट UK897 (BLR-HYD) हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बेंगलुरु लौट आई है तो वहीं मुंबई से हैदराबाद (बीओएम-एचवाईडी) की उड़ान यूके873 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण मुंबई वापस आ गई है।
ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं प्रभावित
केवल बेंगलुरु ही नहीं बल्कि कोलकाता में भी इस वक्त भी कोहरा छाया हुआ है और इस कारण एयरपोर्ट की सेवाएं प्रभावित हैं, दिल्ली से भी बहुत सारी फ्लाइट्स आज लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई हिस्सों में दृश्यता गिरकर 125 मीटर हो गई
दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता गिरकर 125 मीटर हो गई है। कोहरे की वजह से इस वक्त लोधी रोड,आरके पुरम और एम्स के पास रिंग रोड पर ट्रैफिक काफी स्लो चल रहा है। मौसम विभाग ने यहां पर शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है।
रेल सेवाएं भी कोहरे की वजह से प्रभावित
केवल हवाई सेवाएं हीं नहीं बल्कि रेल सेवाएं भी कोहरे की वजह से प्रभावित हैं। बिहार, यूपी से चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हैं और अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। इस वक्त यात्रीगण प्लेटफार्म पर वक्त बिताने पर मजबूर हैं।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
तो वहीं आज बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय भी बारिश की चपेट में आज रह सकते हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क, ठंडा और कोहरे वाला रहेगा।
हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में होगी बर्फबारी
हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज जमकर बर्फबारी होगी जिसके लिए अलर्ट जारी है। कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications