Weather Updates: देश के इन चार राज्यों में Orange अलर्ट जारी, दिल्ली में भी छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली, 08 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज बारिश ना होने की संभावना है, जिसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी की चुभन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दिल्ली में कल बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन आज दिल्ली-एनसीआर में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन उनके बरसने के आसार काफी कम है, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। तो वहीं भारी बारिश का सिलसिला दिल्ली में 11 अगस्त से शुरू हो सकता है।

 9 अगस्त तक भारी बारिश होगी

9 अगस्त तक भारी बारिश होगी

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 9 अगस्त तक भारी बारिश होगी इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Orange अलर्ट जारी

Orange अलर्ट जारी

तो वहीं अगले 3-4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। यहां पर भी अलर्ट जारी किया गया है।तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में 9 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए यहां पहले से ही Orange अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश होने के आसार

भारी बारिश होने के आसार

तो वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है।

 पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी

पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी

जबकि गुजरात में अगले पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी जारी की है, तो वहीं यूपी में भी आज जमकर बारिश हो सकती है, बिहार, झारखंड में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

भारी बारिश होने की आशंका

भारी बारिश होने की आशंका

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल ,लक्षद्वीप , आंध्र प्रदेश और बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है और इसलिए यहां पर चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+