Weather Updates: कई राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानिए दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज

कई राज्यों में भारी बारिश ने जन-जीवन प्रभावित कर दिया है,लोगों को अप्रैल में फरवरी के महीने का एहसास हो रहा है क्योंकि बारिश के कारण तापमान गिरा है।

Weather Updates:

Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम में उलटफेर जारी है, पिछले दो -तीन दिनों से दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने जनजीजवन को प्रभावित किया है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज के बाद से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और दिल्ली में बारिश थमेगी और तापमान में इजाफा होगा।

प्रदूषण में सुधार

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। तो वहीं दिल्ली में बारिश होने की वजह से राजधानी के प्रदूषण में कमी आई है और आबो-हवा में सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 189 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 1783 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 144 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 112 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -186 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 213 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 189 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

6 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो वहीं मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

उत्तराखंड-हिमाचल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। 24 घंटे के बाद यहां के मौसम में बदलाव होगा और तापमान में इजाफा होगा। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का वार सहना होगा क्योंकि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+