Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, कहीं गिर सकते हैं ओले

नई दिल्ली, 04 मई। गर्मी से तड़प रहे लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग का ताजा ट्वीट काफी राहत भरा हो सकता है जिसमें उसने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। उसने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, गुजरात , राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी-पानी की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसा एक बंगाल की खाड़ी पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण संभव हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इन राज्यों में पड़ने वाली है बारिश | वनइंडिया हिंदी
    आज और कल हीटवेव नहीं चलेगी

    आज और कल हीटवेव नहीं चलेगी

    मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज और कल हीटवेव नहीं चलेगी, जिससे लोगों को गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि उसने ये जरूर कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद जरूर एक बार फिर से पारा चढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

     एक साइक्लोनिक प्रेशर डेवलप हो रहा है

    एक साइक्लोनिक प्रेशर डेवलप हो रहा है

    आईएमडी की ओर से ये भी कहा गया है कि आज दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक प्रेशर भी डेवलप बनता दिख रहा है, जो कि 6 मई को एक लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो सकता है, जिसकी वजह से दक्षिण अंडमान सागर के आस-पास भीषण बारिश हो सकती है, इसलिए इस प्रेशर पर मौसम विभाग की निगाहें लगी हुई हैं।

     हिमाचल में अगले चार दिनों का अलर्ट जारी

    हिमाचल में अगले चार दिनों का अलर्ट जारी

    तो वहीं हिमाचल में अगले चार दिनों के लिए मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक आज यहां के कई शहरों में गरज के साथ बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं तो ओले गिरने की आशंका है। इसलिए विभाग ने Yellow Alert जारी किया है। केवल हिमाचल ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर में आज भी भारी वर्षा की संभावना नजर आ रही है, इसलिए यहां भी लोगों को चेतावनी दी गई है।

    कई राज्यों में बारिश के आसार

    कई राज्यों में बारिश के आसार

    तो वहीं असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जबकि उत्तराखंड में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है जबकि यूपी के कई जिलों में भी आज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, सुलतानपुर में आज गरज के साथ वर्षा हो सकती है तो वहीं बिहार में भी पटना समेत कई शहरों में मेघवर्षा हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+