Weather Updates: नार्थ में मौसम ठंडा तो साउथ में भारी बारिश, केरल में Orange Alert जारी

नई दिल्ली,16 नवंबर। देश में मौसम का उलट-फेर जारी है। एक ओर जहां दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में ठंड ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। केरल में आज भी जोरदार बरसात की आशंका है और इसी वजह से यहां के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं आठ जिलों में यलो अलर्ट भी कल से ही जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: Kerala में आफत बनी बारिश, Kashmir में शून्य के नीचे तापमान | वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पठानमथिट्टा में

    भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पठानमथिट्टा में

    भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एमजी विश्वविद्यालय ने अपनी सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है तो वहीं भारी बारिश के कारण कई लोगों के घरों में पानी भर गया है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पठानमथिट्टा में हुआ है, यहां हाई अलर्ट जारी हैं।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    राहत और बचाव कार्य जारी

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगा है, राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की और बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। आईएमडी ने 16-18 नवंबर के लिए केरल के साथ-साथ कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।

    हल्की-हल्की कोहरे की चादर

    हल्की-हल्की कोहरे की चादर

    जहां दक्षिण का ये हाल है वहीं उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, राजस्खान, यूपी, बिहार में अब सुबह-शाम दोनों वक्त तेजी से तापमान गिर रहा है और हल्की-हल्की कोहरे की चादर भी सुबह-शाम नार्थ इंडिया के राज्यों में देखा जा रहा है।

    तेजी से पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी

    मौसम विभाग ने कहा है कि अब उत्तर भारत के सभी राज्यों में आने वाले दिनों में तेजी से पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी इसलिए सभी को काफी सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।तो वहीं हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भी तेजी से तापमान डाउन हुआ है जिससे यहां भी सर्दी बढ़ गई है।

     'ला नीना' इफेक्ट

    'ला नीना' इफेक्ट

    गौरतलब है कि आईएमडी ने पहले ही कह रखा है कि 'ला नीना' इफेक्ट की वजह से इस बार ज्यादा सर्दी पड़ने वाली है।सर्दी का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार पर दिख सकता है तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली में काफी सर्दी पड़ेगी।छ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+