Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बढ़ी गलन, 16 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली की हवा सुधरी
नई दिल्ली, 11 जनवरी। लगातार हो रही बारिश ने उत्तर भारत में सर्दी को बढ़ा दिया है। कड़कड़ाती ठंड से लोग बुरी तरह से परेशान हो गए हैं तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि दिल्ली में हो रही बारिश के कारण प्रदूषण जरूर कम हो गया है। आज राजधानी का AQI 93 दर्ज किया गया है, जो कि संतोषजनक कैटेगरी में आता है।
Recommended Video

अगले चार दिनों में 16 राज्यों में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली इस वक्त ठंड से कांप रही है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद दिल्ली में कल रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश हो रही थी लेकिन अब विक्षोभ का असर खत्म हो गया है लेकिन फिर भी एक ट्रफ लाइन बनी हुई है जिसके कारण अगले चार दिनों में 16 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है।

ठिठुरन बढ़ेगी
मौसम विभाग ने कहा है कि 14 जनवरी तक यूपी, बिहार,पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड,कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में अगले चार दिनों कर जमकर बारिश होने की उम्मीद है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

बर्फ की सफेद चादर से ढंकी वादियां
मैदानी इलाकों में बढ़ रही गलन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का नतीजा है। इस वक्त पहाड़ों पर चारों ओर केवल बर्फ ही बर्फ है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया है।
बर्फ की सफेद चादर से ढंकी वादियां
शिमला और आसपास बर्फबारी के कारण सड़कें जाम हैं, गाड़ियां सड़कों पर फिसले नहीं इसलिए चेन से बांधकर गाड़ियां चलाई जा रही हैं। गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ इस वक्त बर्फ की सफेद चादर से ढंके हुए हैं। लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 129 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 189 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-87 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी- 56 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 98 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 59 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 67 AQI बहुत












Click it and Unblock the Notifications